मदद करने की अनोखी पहल तरुण बाहेती ने रिकॉर्ड बनाया24 घंटे 51000 रु. !!

कुकड़ेश्वर राजू पटेल
कुकड़ेश्वर जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के युवा नेता भाई तरुण बाहेती जी ने पत्रकार पटेल को बताया एक बार फिर आपने साबित किया की मानवता जिंदा है !! आज ग्राम हरवार के लकवा रोग से पीड़ित गोविंद राम अहिरवार के परिवार को 51000 रूपये की राशि सौंपी !! कल मेरी एक छोटी सी अपील पर आप सभी के सहयोग ने एक जरूरतमंद परिवार को रक्षाबंधन का त्यौहार शानदार तरीके से मनवाया !! सिर्फ 24 घण्टे में 51000 रु से भी अधिक राशि का सहयोग करने वाले आप सब साथी सेवा की शानदार मिसाल बने है !! पिछले 24 घण्टे में गोविंदराम अहिरवार के परिवार के पास और भी जरुरत की सामग्री पहुँच चुकी है एवं आर्थिक सहयोग अभी भी अनवरत जारी है !! आज राशि के साथ वस्त्र,मिठाई,जरुरत सामग्री भेंट कर बहन नंदू बाई अहिरवार से राखी भी बंधवाई !! निश्चित अब गोविंदराम एवं पुत्र शुभम का लकवा रोग का ईलाज हो सकेगा !! आज इस पुनीत अवसर पर जनपद सदस्य मोहन सिंह जाट,पत्रकार विनोद सांवला,पूर्व सरपंच रामप्रताप जाट,गुलाबचंद जाट पटवारी,मनोहर पाटीदार,धर्मेंद्र जाट,हरिओम माली उपस्थित रहे !!
आपने जो सहयोग प्रदान किया है उसके लिए आपको एक बार पुनः शानदार जबरदस्त जिंदाबाद वाला धन्यवाद !!

आज मैंने अनमोल रक्षाबंधन पर्व मनाया है !!
सहृदय आभार वंदन !!

तरुण बाहेती !!

jtvbharat
Author: jtvbharat