
उज्जैन/दिपांशु जैैन. जिले के अंतर्गत घट्टिया तहसील क्षेत्र के ग्राम बिछड़ौद में श्री नीलकंठेश्वर महादेव की पांचवें सोमवार को शाही और आखरी सवारी बड़े हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। सवारी में सैंकड़ों की संख्या में शिव भक्त बाबा की भक्ति और दर्शन- पूजन को लेकर शामिल हुए। सवारी में शिव भक्त झांज- मजीरा बजाते तो झुमते- गाते हुए निकले। अनेकों शिव भक्त बोल- बम और भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए चले। अनेकों शिव भक्त भगवान शिवजी के साथ अन्य मुखोटे वाली वेषभूषा धारण कर चलें, जोकि ग्रामीणजनों के लिए आकर्षक का केंद्र रही। नगर भ्रमण पर निकले श्री नीलकंठेश्वर महादेव का व्यापारियों और ग्रामीणों ने जगह- जगह पूजन कर सवारी का पुष्पों से भव्य स्वागत किया। वहीं युवतियों, महिलाओं और ग्रामीणों ने अपनी मन्नतों को लेकर वृत्त रखकर भगवान शिव जी आराधना की। सवारी के समापन पर महाआरती हुई। महादेव के भक्तों और अनेक संगठनों ने कई जगह पर फलाहारी खिचड़ी, दूध, केला आदि का प्रसाद वितरण किया।