आखिर सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा कौन सा फैसला दिया कि दलित संगठन इतने नाराज हो गए?

दलित संगठन की मांगे क्या हैं?

आज 21 अगस्त को भारत बंद का एलान

भारत बंद में सेवाएं और परिवहन प्रभावित हो सकते हैं

आज भारत बंद रहेगा, जो सुप्रीम कोर्ट के एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर से संबंधित फैसले के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। विभिन्न दलित संगठनों और राजनीतिक पार्टियों जैसे बसपा, भीम आर्मी और कांग्रेस ने इस बंद का समर्थन किया है।

सुप्रीम कोर्ट के एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर से संबंधित फैसले के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। विभिन्न दलित संगठनों और राजनीतिक पार्टियों जैसे बसपा, भीम आर्मी और कांग्रेस ने इस बंद का समर्थन किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर पर ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि सभी एससी और एसटी जातियां और जनजातियों को एक समान नहीं माना जा सकता है। इनमें कुछ बहुत ही दयनीय स्थिति में हैं। सीवर की सफाई और बुनकर काम करने वाला एससी समाज बाकियों की तुलना में बहुत पिछड़ा है। इनके उत्थान की आवश्यकता है। ऐसे में राज्य सरकार एससी-एसटी आरक्षण का वर्गीकरण कर सकती है, जिससे इनको एक अलग कोटा दिया जा सकता है। यह संविधान के आर्टिकल-341 का उल्लंघन नहीं करता है।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों को हिदायत देते हुए कहा कि वह अपनी मर्जी से कुछ भी नहीं कर सकते हैं। उनको दो शर्तों को मानना पड़ेगा।

– एससी के भीतर किसी एक जाति का 100 फीसदी कोटा नहीं हो सकता है।

2- एससी में शामिल किसी एक जाति का कोटा तय करने के लिए आपके पास उनकी हिस्सेदारी का एक पुख्ता डाटा हो।

याचिकाओं पर दिया सुप्रीम कोर्ट ने फैसला
सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई थीं, जिसमें कहा गया था कि एससी और एसटी के आरक्षण का फायदा कुछ ही जातियों ने उठाया है। कई जातियां आज भी बहुत पिछड़ी हुई हैं। उनको मुख्यधारा में लेकर आना होगा, इसलिए कोटे में कोटा का होना बहुत ही जरूरी है।।

क्‍या बंद रहेगा?

भारत बंद को लेकर राज्य सरकारों की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। विरोध प्रदर्शन के दौरान जनता की सुरक्षा प्रशासन के लिए चिंता का विषय है, अधिकारी इसको लेकर कदम उठा रहे हैं।

भारत बंद सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को प्रभावित कर सकता है।
निजी दफ्तरों को भी बंद किया जा सकता है।

ये सेवाएं जारी रहेंगी

भारत बंद के दौरान आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। अस्पताल, एंबुलेंस, बैंक दफ्तर व सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे।

jtvbharat
Author: jtvbharat