12 लाख लागत से बनने वाली सड़क का भूमिपूजन,

इंदौर फर्स्ट । राजेश चौहान
बदनावर। नगर के वार्ड क्रमांक 8 माथुर कालोनी के रहवासियों को अब कीचड से मुक्ति मिलेगी। नगर परिषद द्वारा 11 लाख 80 हजार लॉगत से सीमेंट कांक्रीट सड़क बनाई जाएगी। जिसका बुधवार को भुमिपूजन किया गया।

नगर परिषद द्वारा मुख्यमंत्री अंधोंसरंचना के तहत चौथे चरण में वार्ड के माथुर कालोनी में बनवारीलाल परमार के घर से सहयोग सेवा संस्था हॉस्पिटल तक सीमेंट कांक्रीट सड़क बनाई जाएगी। 11 लाख 80 हजार लागत से बनने वाली सड़क का नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार, वार्ड पार्षद महिपाल सिंह पंवार, पार्षद जितेंद्र शर्मा, सन्तोष चौहान, दीपक जाधव टेकरी, बनवारीलाल परमार के आतिथ्य में भुमिपूजन कर सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। इस मौके पर वार्ड के रहवासी भी मौजूद थे।

jtvbharat
Author: jtvbharat