
जिला ब्यूरो राजेंद्र योगी
देवास — प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अजय प्रकाश मिश्र के दिशा निर्देश पर कम्प्यूटर अनुभाग जिला न्यायालय देवास जिला प्रशासन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , देवास के समन्वयन से ई – दक्ष प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला न्यायालय परिसर , देवास स्थित मध्यस्थता केन्द्र के सभाकक्ष में आयोजित किया गया । जिसमें विशेषतः डिजीटल लॉकर तथा सायबर सुरक्षा संबंधित जानकारी दी ।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अजय प्रकाश मिश्र ने संबोधित करते हुए बताया कि आधुनिक युग में उत्तरोत्तर उन्नति किए जाने हेतु डिजिटल ज्ञान आवश्यक है । अतः जिला स्थापना तथा तहसील स्थापना पर पदस्थ सभी कर्मचारीगण को ई – दक्ष बनाने हेतु यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री अशोक कुमार शर्मा , जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनुसिंह , मुख्य प्रशिक्षक श्री आकाश सरमंडल , प्रशिक्षक श्री नवीन जोशी देवास एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी उपस्थित थे ।
वरिष्ठ नागरिक दिवस पर रेन बसेरा वृद्धाश्रम देवास में चिकित्सकीय परीक्षण शिविर आयोजित किया गया । उक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी एवं विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि विधिक कार्यवाही में आवश्यकता होने पर विधिक सहायता के माध्यम से अधिवक्ता एवं सलाह प्राप्त कर सकते है । उपरोक्त कार्यक्रम में लीगल डिफेंस काउंसिल के सदस्य श्री त्रिलोक पाटीदार , महात्मा गांधी चिकित्सालय देवास से डॉ . सुशील सोनागरा मेडीकल ऑफीसर , श्रीमती आशा सुमन नेत्र सहायक , श्री राहुल कुम्भकार नर्सिंग आफीसर एवं वृद्धाश्रम के संचालक श्री दिनेश चौधरी सहित वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित रहे एवं चिकित्सकीय जांचकर्ता टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयों का वितरण किया गया । साथ ही वरिष्ठ महिला नागरिक श्रीमती सौरमबाई चौधरी की आयु 100 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें शॉल , श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया ।