ग्राम पंचायत जंगलिया में शांति एवं विवाद निवारण समिति की बैठक सम्पन्न

दुलीचंद मार्को संवाददाता

निवास: आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के अंतर्गत विकासखण्ड निवास दिनांक 22/08/24 को ग्राम पंचायत जंगलिया जनपद पंचायत- निवास ग्राम पंचायत जंगलिया के पंचायत भवन में बैठक रखा गया। जिसमें ग्राम के सरपंच मोजे लाल मार्को, पेसा मोबलाईजर- सोमवती तेकाम, शांति एवं विवाद निवारण समिति के सदस्य एवं ग्रामीण जन, और पेसा ब्लॉक समन्वयक श्री सुरेश तेकाम जी उपस्थित रहे। बैठक में मध्यप्रदेश पंचायत उपबंध अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों पर विस्तार नियम 2022 के विषय में विस्तार से जानकारी दिया गया। पेसा एक्ट म. प्र.20 जिले 89 विकास खण्ड 5254 ग्राम पंचायत और 11757 ग्राम में पेसा एक्ट लागू किया गया है । पेसा एक्ट के विभिन्न समितियों शांति एवं विवाद निवारण समिति ,तदर्थ, के कार्य दायित्वों और लघु खनिज, गौण वन उपज ग्राम सभा निधि समिति के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। साथ ही ग्राम के फलिया टोला मजरा में नवीन ग्राम सभा गठन के विषय में नवीन ग्राम सभा गठन से क्या क्या लाभ है इसकी जानकारी दिया गया।

jtvbharat
Author: jtvbharat