
धर्मेंद्र भट्ट
जानकारी अनुसार ताल थाना क्षेत्र में 21-8 -2024 को फरियादी अश्विन पिता रमेश चंद्र माली निवासी हवलदार चौक ताल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई की मेरे टाटा कंपनी की फोर व्हीलर गाड़ी जब मैं स्टार्ट कर रहा था तो स्टार्ट न होकर मैं गाड़ी के अंदर देखा तो बैटरी नहीं होना पाया वही फरियादी राम सिंह पिता दूल्हे सिंह राजपूत निवासी कोटडी ने थाने में पहुंचकर अपनी हीरो होंडा मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई जिस पर ताल थाना पर दोनों की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राहुल कुमार लोड़ा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एसडीओपी साबेरा अंसारी के निर्देश पर विष्णु पिता दयाराम माली निवासी लाल वी शिवलाल पिता रमेश चमत्कार को गिरफ्तार कर उनसे एक मोटरसाइकिल वह तीन बैटरियां जप्त की वही मुखबिर की सूचना पर ताल पुलिस ने तूफान पिता बाबूलाल कंजर उम्र 27 साल निवासी राजकोट थाना उन्हेल वह नीरज पिता प्रकाश सिसोदिया जाती कंजर निवासी कुमारिया डेरा जिला देवास को गिरफ्तार कर तीन मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करी