
रमेश राठौर जोगमाया
नीमच:- पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 70 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 अगस्त को सउनि / दयाल हाडा थाना नीमच सिटी को सूचना प्राप्त हुई कि रतन सिंह खारोल उसका साथी दिनेश गायरी मंदसौर तरफ से अवैध मादक पदार्थ एमडी लेकर फोरलाईन रोड होते हुए राजस्थान तरफ जाने वाले है। सूचना पर सउनि / दयाल हाडा फोरलाईन रोड मालखेडा तथा भडभडिया फंटे के मध्य नाकाबंदी की तभी मुताबिक सूचना के दो व्यक्ति मोटर सायकल पर आये। उक्त व्यक्तियों का नाम पता पूछते रतनसिंह पिता दलीचंद खारोल उम्र 28 साल निवासी ग्राम सागरिया थाना मंगलवाड जिला चित्तोडगढ राजस्थान दिनेश पिता भुरालाल गायरी उम्र 31 साल निवासी ग्राम होली थाना मावली जिला- उदयपुर राजस्थान का होना बताया। आरोपीयों की तलाशी एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक नियमों का पालन करते हुए लेते आरोपियों के कब्जे से 70 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स विधिवत जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
रतनसिंह पिता दलीचंद खारोल उम्र 28 साल निवासी ग्राम सागरिया, थाना मंगलवाड जिला चित्तोडगढ राजस्थान, दिनेश पिता भूरालाल गायरी उम्र 31 साल निवासी ग्राम होली थाना मावली जिला- उदयपुर राजस्थान
जप्त सामग्री-
70 ग्राम एमडीएमए किमती 01 लाख रूपये मय हिरो स्पलेण्डर मोटरसायकल बिना नंबर
कार्यवाही में सराहानीय भूमिका-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नीमच सिटी एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।