नागेश्वर धाम कालोनी में कृष्णा जन्म उत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।

धवन माहेश्वरी
उज्जैन:- प्रगति महिला मंडल की सदस्य मनीला( बंग )माहेश्वरी ने पुरे कार्य क्रम की जानकारी देते हुए बताया की 24 अगस्त शनिवार को हरी ऊॅ वाटिका में कृष्णा जन्म के दो दिन पहले श्री कृष्ण के जन्म का उत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया महिलाओं ने कृष्ण के भजनों के साथ सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति दी व सभी बच्चौ ने फैंसी ड्रेस में धार्मिक परीधान पहन कर धर्म के प्रति अपनी जागरुकता और आस्था का परीचय दिया।
मंडल के सभी बड़े सदस्यों का सम्मान किया गया। मंडल में श्री मति संगीत तिवारी, श्री मति तुलसी पांचाल, श्री मति मनीषा ठाकुर, श्रीमति आशा नवाल, श्रीमति तृप्ति राठौर , श्री मति अंजू माइकल का माला और शाल से स्वागत किया गया।
सभी बच्चों को गिफ्ट दिए गए।
इसके पश्चात श्री कृष्ण जी की आरती और प्रसाद का वितरण किया गया।पुरा वातावरण भक्तिमय हो गया चारों और एक ही सोर था नंद के घर आंनद भयों जय कन्हैयालाल की हाथी घोड़ा पालकी जय हो यशोदा लाल की कुछ समयके लिए ऐसा लग के हम गोकुल में है वही आनंद शनिवार को नागेश्वर धाम कालोनी में देखने को मिला।

jtvbharat
Author: jtvbharat