
राजेंद्र योगी बागली
बागली-, सीएम राइज स्कूल एवं बी,एस, डब्लू के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया , विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया।
जिसमें विद्यालय के घोष प्रमुख अयाज़ शेख़ द्वारा घोष का संचालन कर मंचाधिस अतिथियों का स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा बागली क्षेत्रीय विधायक मुरली भंवरा के मार्गदर्शन में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित कर जीवन प्रबंधन को लेकर जानकारी दी गई। वही स्कूल द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं एवं घोष प्रमुख अयाज़ शेख़ एवं बालिका रोशनी नायक को विधायक भंवरा द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं जनप्रतिनिधि सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।