नपा ने अब तक 100 से अधिक गौवंश को सड़कों से हटाकर विभिन्‍न गौशालाओं में भिजवाया

नीमच। नवागत् जिला कलेक्‍टर श्री हिमाशु चंद्रा के निर्देश पर नगरपालिका परिषद् नीमच द्वारा डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं जिला शहरी परियोजना अधिकारी श्री चंद्रसिंह धार्वे एवं नपाध्‍यक्ष श्रीमती स्‍वाति-गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में नीमच शहर की सडकों पर विचरण करने वाले गौवंश को सड़कों से हटाकर जिले की विभिन्‍न गौशालाओं में भिजवाने का अभियान निरंतर जारी है। अब तक 100 से अधिक गौवंश को 7 ट्रकों में भरकर गौशालाओं में भिजवाया जा चुका है।
उपरोक्‍त जानकारी देते हुए नगरपालिका परिषद् नीमच के मुख्‍य नगरपालिका अधिकारी श्री महेन्‍द्र वशिष्‍ठ ने बताया कि नीमच शहर की सड़कों पर विचरण करने वाले गौवंश को सड़कों से हटाकर विभिन्‍न गौशालाओं में भिजवाने की कार्यवाही निरंतर जारी है और अब तक 100 से अधिक गौवंश को 7 ट्रकों में भरकर विभिन्‍न गौशालाओं में भिजवाया जा चुका है और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
मुख्‍य नगरपालिका अधिकारी श्री वशिष्‍ठ ने बताया कि अब तक गौवंश से भरे 4 ट्रक जैन गौशाला चेनपुरा, 1 ट्रक गोपाल गौशाला लेवड़ा तथा 2 ट्रक मोरवन गौशाला भिजवाए जा चुके हैं।
श्री वशिष्‍ठ ने गौपालकों से भी अनुरोध किया है कि वे अपने गौवंश को सड़कों पर खुला न छोड़े अन्‍यथा गौवंश को गौशाला भेजने के साथ ही नियमों के अंतर्गत चालानी व अन्‍य कार्यवाही की जाएगी।

jtvbharat
Author: jtvbharat