एमरल्ड स्कूल की छत से गिरने के मामले में ठेकेदार, सुपरवाइज़र फंसे

लसूडिया में एमरल्ड स्कूल की निर्माणाधीन छत से गिरने के चलते एक मजदूर की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में जांच की। जिसमें मजदूर के ठेकेदार और कंपनी के सुपरवाइज़र पर लापरवाही को लेकर केस दर्ज किया गया है।
लसूड़िया पुलिस ने दल सिंगार निषाद की मौत के मामले में ठेकेदार बबलू पुत्र श्रीराम शर्मा निवासी सिवान बिहार और एसके कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइज़र मुजफ्फर हुसैन के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस जानकारी के मुताबिक दल सिंगार निषाद एमरल्ड स्कूल अरंडिया बाइपास की तीसरी मंजिल की छत पर चद्दर का शेड लगाने का काम कर रहा था। 7 जुलाई 2024 को ऊंचाई से गिरने से उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने जांच की। जिसमें दोनों की लापरवाही सामने आई। साथी मजदूरों ने बताया कि उनकी सुरक्षा को लेकर यहां किसी तरह के संसाधन नही थे। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।

jtvbharat
Author: jtvbharat