
जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे
बुरहानपुर- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मुख्य आतिथ्य में लखपति दीदियों से संवाद एवं सम्मान पत्र वितरण कार्यक्रम महाराष्ट्र राज्य के जलगांव में आयोजित रहा। निर्देशों के परिपालन में मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिले में कार्यक्रम आयोजित कर देखा व सुना गया। इसी कड़ी में कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमति देशमुख के नेतृत्व में जिला पंचायत बुरहानपुर सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित रहा। इसके साथ ही आठ सीएलएफ में भी कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा व सुना गया। कार्यक्रम में स्व सहायता समूहों की दीदीयों को लखपति बनाने की कार्ययोजना के बारे में बताया गया । बैंक से ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया , प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, जीवन सुरक्षा योजना, अटल पेंशन योजना आदि के बारे में भी जानकारी प्रदाय की गई । कार्यक्रम में लखपति सीआरपी, लखपति दीदीयों को सम्मान प्रमाण पत्र वितरित किये गये। डेमो चेक के माध्यम से 41 स्व सहायता समूहों को कुल 1 करोड़ 24 लाख बैंक लिंकेज ऋण एवं 44 स्व सहायता समूहों को 8 लाख 80 हजार रूपये चक्रिय राशि का वितरण किया गया । कार्यक्रम में जिला अग्रणी प्रबंधक महावीर राय ,जिला परियोजना प्रबंधक संतमती खलखो, जिला प्रबंधक अरविंद सिंह ,शांतिलाल ब्राहम्णे सहित एनआरएलएम टीम उपस्थित रही ।