रीवा पुलिस ने चैन स्नैचिंग करने वाले अंतराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश

उत्तर प्रदेश से चल कर रीवा में कर रहे थे स्नेचिंग

J. T. V. भारत रीवा से
संवाददाता शिबेन्द सिंह की रिपोर्ट

आपको बता दें दिनांक 19.04.24 को पीडिता ऊषा पाण्डेय पति स्वण इन्द्रमणि प्रसाद पाण्डेय 65 वर्ष निवासी बोदाबाग रीवा दोपहर बाजार से अपने घर लौट रही थी तो पीछे तरफ से एक स्कूटी में सवार दो अज्ञात बदमाश आये और इसके गले से सोने की चैन को झपट्टा मारकर छीनकर भाग गये। पुलिस ने बदमाशों की नकाबंदी की और अलग अलग टीमें बनाकर बदमाशों की तलाश में भेजा गया इस घटना में सीसीटीवी सेन्टर एवं सायबर सेल रीवा का सहयोग लिया गया जिससे जानकारी हुई की बदमाश प्रयागराज उत्तर प्रदेश के है जिनकी लगातार पुलिस निगरानी करती रही एवं मुखबिरों को तैनात किया गया तभी बदमाश रीवा में दिनांक 05.07.2024 को पीडिता सीमा सिंह अनतपुर रीवा में आकर बारदात को अंजाम दिए जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई इसी प्रकार तीसरी घटना में दिनांक 07.08.24 को पीडिता शकुन्तला त्रिपाठी निवासी पिपरी टोला थाना लौर जिला मऊगंज, हाल अरुण नगर रीवा के साथ पुनः पीछाकर सोने की जंजीर छपट्टा मारकर छीन ले गये। उपरोक्त घटना उपरान्त पुलिस अधीक्षक रीवा विवेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अनिल सोनकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक रितु उपाध्याय एवं शिवाली चतुर्वेदी के द्वारा लगातार थाना समान प्रभारी निरीक्षक हितेन्द्र शर्मा, थाना प्रभारी विश्वविद्यालय निरीक्षक अशीष मिश्रा की टीम को मार्गदर्शन देकर मुखबिर की सूचना मिलने पर अलग अलग स्थानो पर नकाबंदी की गई तलास करने पर आरोपी अजय कुमार भारती उम्र 32 वर्ष ऋषभ केशरवानी एवं शुभम यादव सभी निवासी प्रयागराज उत्तर प्रदेश के चाकघाट में पकडे गये जिनसे पूंछतांछ पर उपरोक्त घटनाओ एवं अपराध को किया जाना स्वीकार किया बदमाशो का प्रयागराज पुलिस से अपराधिक हिस्ट्री की जानकारी लेने पर अजय भारती सम्पति संबंधी अपराध करने का दुरदांत अपराधी है जिनका थाना कर्नलगंज में अपराधिक रिकार्ड का लेखजोख है जिसकी प्रति प्राप्त की गई है, इसी तरह लूटी गई जेवरो को बेचने में मददत करने वाला राहुल कनौजिया निवासी प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया है सभी को रीवा लाकर पूछताछ की गई जिन्होने विश्वविद्यालय थाने एवं अन्य थानों में लूटपाट की घटना करना बताया बदमाशो को 03 दिन का पुलिस रिमान्ड लिया गया है जिसमें रीवा जिले में चैन स्नैचिंग की अन्य घटना के खुलसा होने की सम्भावना है, बदमाशो से दो प्रकरण में 26 ग्राम सोना मशरुका बरामद की की गई है। जिनकी कीमत लगभग 02 लाख रुपये है। अन्य घटनाओं में लूटी गई मशरूका बरामद करने के लिये टीम रवाना है।

गिरफ्तार आरोपीयो में अजय कुमार भरतिया पिता राधेश्याम भरतिया उम्र 32 वर्ष निवासी बघाडा थाना कर्नलगंज जिला प्रयागराज ,ऋषभ केशरवानी पिता सुरेश केशरवानी उम्र 25 वर्ष निवासी गऊघाट गल्लामंडी थाना मुठ्ठीगंज जिला प्रयागराज , शुभम यादव पिता वैजनाथ यादव उम्र 22 वर्ष निवासी नईबस्ती कीटगंज थाना कीटगंज जिला प्रयागराज, राहुल कनौजिया पिता रामू कनौजिया उम्र 22 वर्ष निवासी सदियापुर मछलीमंडी थाना करोली जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है
मुख्य भूमिका- थाना प्रभारी वि०वि० आशीष मिश्रा प्रभारी समान निरीक्षक निरी० हितेन्द्रनाथ शर्मा थाना सोहागी निरी० पवन शुक्ला, उपनिरी० गौरव मिश्रा, उपनिरी, मृगेन्द्र सिंह, उपनिरी संजीव शर्मा थाना चाकघाट, सउनि प्रदीप लढिया, सउनि राजमणि रजक प्र आर 80 झलक नारायण पाण्डेय, की सराहनीय भूमिका रही।

jtvbharat
Author: jtvbharat