
तराना , नगर ले सांई पैलेस गार्डन में डेरा सच्चा सौदा के महंत राम रहीम बाबा के सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें बाबा राम रहीम ने लोगों को नशे रूपी दैत्य सहित अन्य सामाजिक बुराइयों से छुटकारा दिलाने का संदेश दिया। इस दौरान साध-संगत के अध्यात्मिक, रूहानियत, हेल्थ, शिक्षा, सहित दुनियावी सवालों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। डेप्थ मुहिम के तहत सत्संग का आयोजन:डेरा प्रमुख राम रहीम ने संगत को दिया नशा छोड़ने का संदेश
डेरा प्रमुख राम रहीम ने संगत को दिया नशा छोड़ने का संदेश|
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह संगत से ऑनलाइन जुड़े । एक रिसोर्ट में डेरा सच्चा सौदा की मुहिम के तहत सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें बाबा राम रहीम ने लोगों को नशे रूपी दैत्य सहित अन्य सामाजिक बुराइयों से छुटकारा दिलाने का संदेश दिया। इस दौरान साध-संगत के अध्यात्मिक, रूहानियत, हेल्थ, शिक्षा, सहित दुनियावी सवालों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।
ऑनलाइन गुरुकुल के दौरान विभिन्न क्षेत्रों गांवों की ग्राम गणमान्यजनों ने नशों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के लिए डेरा का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने अपने-अपने गांवों से नशे के दैत्य को मिटाने के लिए जन जागरण संदेश सहित सभी जरूरी कदम उठाने का संकल्प लिया।
इसके अलावा डेरा सच्चा सौदा चलाए जा रहे 146 मानवता भलाई कार्यो में शामिल पौधारोपण, रक्तदान, शरीरदान, आंखें दान, जल बचाने, ऑर्गेनिक खेती करने सहित अनेक कार्याे को अपनी ग्राम पंचायत शहरी क्षेत्र में लागू करने की बात कही बाद भंडारे का आयोजन किया गया