श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में झूमी देवेन्द्रनगर नगरी

श्रीराधा कृष्ण मंदिर बस्ती व श्रीराम मंदिर देवेन्द्रनगर में रही जन्माष्ठमी की धूम
रात भर भजन कीर्तन करते रहे भक्त
देवेन्द्रनगर ,विवेक खरे
यशोदानन्दन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पर्व जन्माष्टमी 26 अगस्त सोमवार को अपार श्रद्धाभक्ति और हर्षोल्लास वातावरण के बीच धूमधाम के साथ मनाया गया। भगवान कृष्णगोपाल का जन्म मंदिरों के साथ साथ घरों में भी मनाया गया। जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर नगर के सभी मंदिरों में खासी चहलपहल और रौनक देखी गई और शाम होते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में उमड़ पड़ी। इस अवसर पर प्रातःकाल से ही राधाकृष्ण मन्दिर बस्ती में व श्रीराम मंदिर सतना रोड में भगवान की प्रतिमाओं का आलौकिक श्रंगार किया गया। वृहद अभिषेक पूजन कार्यक्रम एवं पूजन हवन के साथ मध्यरात्रि महाआरती का भी आयोजन किया गया।पूजन कार्यक्रम विधि विधान से राधाकृष्ण मन्दिर व राममन्दिर में करवाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष साज सज्जा की गई। रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही नगर के मंदिरों में हांथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जयकारे के नारे लगे। और भक्तों ने पटाखे चलाकर जन्माष्ठमी मनाई। वहीं राधाकृष्ण मन्दिर में पूरी रात्रि बाहर से आये हुए कलाकारों द्वारा भजन,कीर्तन के साथ बधाई गीत होते रहे। अंत मे सभी भक्तगण अपने आंखों में भगवान कृष्ण की नयनाभिराम झांकी को व प्रसाद लेकर अपने घर को गए। और कुछ भक्तों ने रात्रि जागरण कर भजन कीर्तन का आनन्द उठाया।राधाकृष्ण मन्दिर के कृष्णा पाठक ने समस्त आगन्तुकों का अभिनन्दन कर आभार प्रकट किया। जन्माष्ठमी पर्व में गुनौर विधायक डॉ राजेश वर्मा,सीबीएमओ डॉ अभिषेक जैन ने भी भजन संध्या में शामिल हुए।

jtvbharat
Author: jtvbharat