जनसुनवाई में पहुंची – लाडली बहने

जिला ब्यूरो सतीश वाघ

बुरहानपुर :- मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान ग्राम सुखपुरी की 50 से अधिक महिलाएं जनसुनवाई मे पहुंची सभी का कहना था कि हमें मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिल रहा है महिलाओं ने इसे लेकर जनसुनवाई में आवेदन दिया और योजना का लाभ दिलाने की मांग की

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के तहत 1250 की राशि महिलाओं के खाते में हर महीने डाली जाती है लेकिन जिन महिलाओं ने योजना के तहत उस समय फॉर्म भरे थे तब उनका किसी न किसी कारण फॉर्म रिजेक्ट हो गया था दूसरी बार इसकी प्रक्रिया नहीं हुई इसीलिए अब तक शेष बची किसी महिला को इसका लाभ नहीं मिला है

सचिव ने कहा – दस्तावेज अपडेट नहीं थे

ग्राम पंचायत सुखपुरी के सचिव शैलेश पाटील ने कहा जिस समय लाडली बहना योजना के फॉर्म भरे जा रहे थे उस समय कुछ महिलाओं के आधार अपडेट नहीं थे किसी ने मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराए थे किसी महिला का डीबीटी नहीं हुआ था अब राज्य सरकार की ओर से जो आदेश आएंगे उसके हिसाब से आगे की प्रक्रिया होगी फिलहाल ऐसी कोई आदेश नहीं आए हैं

jtvbharat
Author: jtvbharat