जिला शिक्षा अधिकारी को दिया ज्ञापन

जिला ब्यूरो चीफ रेखा लहासे

बुरहानपुर,अतिशेष शिक्षकों की युक्तिकरण बाबट पोर्टल को बगैर अपडेट किए जाने से जिलेभर में अतिशेष शिक्षकों के काउंसलिंग किया जा रहा है और जो अतिशेष मैं नहीं आ रहे हैं उनके भी नाम सूची में जोड़ा गया है इसके अलावा सेवानिवृत्ति ,स्थानांतरित , जिनकी मृत्यु हो चुकी है एवं कई वर्षों से अनुपस्थित शिक्षकों भी पोर्टल पर दिखाई दे रहे हैं उनका नाम हटाने संबंध में ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित के नेतृत्व में दिया गया माननीय जिला शिक्षा अधिकारी को दिया गया एवं उनसे ज्ञापन के मार्फत निवेदन किया गया जो अनावश्यक डाइस कोड प्रदर्शित हो रहे हैं उन्हें हटाया जाए एवं उच्च पद प्रभार के लंबित प्रकरण भी शीघ्र निराकरण किए जाने की आवश्यकता है इस पर तत्काल कार्रवाई की जाए जिसके कारण समस्त शिक्षक संवर्ग में असंतोष है एवं उन्हें याद दिलाया गया कि जो मान्यता प्राप्त संगठन के पदाधिकारी जो जिला अध्यक्ष हैं सचिव ,प्रदेश पदाधिकारी है ऐसे लोगों के नाम भी अतिशेष सूची में है कृपया कर पोर्टल अपडेट किया जाए उसके बाद ही अतिशेष शिक्षकों की काउंसलिंग की जाए इस अवसर पर नेशनल मूवमेंट ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम के जिला अध्यक्ष अनिल बाविस्कर सचिव अनिल सातव ,संयोजक विजय राठौड़ ,शिक्षक कांग्रेस के धर्मेंद्र चौक से ,राजेश साल्वे आदि उपस्थित थे सभी ने कहा कि उपरोक्त करवाई को निरस्त की जाए पोर्टल अपडेट के पश्चात ही काउंसलिंग की जाए

jtvbharat
Author: jtvbharat