
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा के आह्वान पर तथा मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में 28 अगस्त को भोपाल में महिला सशक्तिकरण को लेकर नारी न्याय आंदोलन किया गया
उपेंद्र पाटोदिया
नारी न्याय आंदोलन
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा के आह्वान पर तथा मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में 28 अगस्त को भोपाल में महिला सशक्तिकरण को लेकर नारी न्याय आंदोलन किया गया जिसमें पूरे प्रदेश से महिलाएं एकत्रित हुई मुख्य मांगे 33% महिला आरक्षण अधिनियम को तुरंत लागू किया जाय, जनगणना हो, पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को आरक्षण दिया जाए, आर्थिक सशक्तिकरण के तहत देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से राहत हो, अपराधों पर रोक हो उसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं, मध्य प्रदेश में लंबे समय से वृद्धा पेंशन, निराश्रित पेंशन,दिव्यांग पेंशन, इन पेंशनों को शीघ्र प्रारंभ किया जाएl
इन सभी बातों को लेकर प्रदेश भर से आई महिलाएं द्वारा रोष व्यक्त किया गया तथा रोशनपुरा चौराहे से लेकर राज भवन तक महिलाओं ने पैदल मार्च किया सभी मातृशक्ति ने लाल रंग के वस्त्र धारण किए हुए थे रतलाम शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कुसुम चाहर के नेतृत्व में शहर से 15 महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिसमें प्रदेश महासचिव यासमीन ,राधा प्रजापति, राजश्री तोमर, साधना प्रजापत, मीना अली,शमीम खान, जायदा बेगम सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही l