
दुलीचंद मार्को संवाददाता
नैनपुर/मंडला: मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 6 ,मध्य प्रदेश ग्राम सभा सम्मिलित की प्रक्रिया नियम 2001 तथा मध्यप्रदेश पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) नियम 2022 का अवलोकन ग्राम सभाओं का आयोजन!
दिनांक 19/08/24 को पेसा ग्राम खम्हरिया एवम् ग्राम तिंदुआ बम्हनी में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पेसा विकासखंड समन्वयक प्रतीक उइके जी की उपस्थिति में ग्राम सभा को सुचारू रूप से संचालित किया गया ।
सर्वप्रथम ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य को बताते हुए ग्राम सभा में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए अध्यक्ष: श्री डुमारू लाल मर्सकोले जी (ग्राम खम्हरिया), श्री लक्ष्मण सिंह उइके जी (ग्राम तिंदुआ बम्हनी) ।
पंचायत राज संचनालय द्वारा दिए गए समस्त विभाग के एक-एक एजेंडा पे चर्चा कर सभी सदस्यों से उनकी राय मांगी गई।
1. पंचायती एवम् ग्रामीण विकास विभाग
2. वन विभाग
3. लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
4. सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग
5. महिला एवं बाल विकास विभाग
6. ऊर्जा विभाग
7. प्रधानमंत्री आवास योजना एवं शासन के द्वारा जितने प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है सब पर चर्चाएं की गई।
पेसा अधिनियम 2022
पर विशेष तौर से अध्यन कर मुख्य बिंदुओ पर बात रखी गई:
1. वनाधिकार अधिनियम 2006 अंतर्गत सामूहिक वनाधिकार पत्र व्यापक अभियान चलाकर प्रदत्त किये जाने के संबंध में चर्चा ।
2. पेसा अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार 07 ग्राम समितियों का गठन ।
3. पेसा अधिनियम के अंतर्गत फलिया टोलों की नवीन ग्राम सभा गठन पर चर्चा ।
4. पेसा अधिनियम- तेंदुपत्ता संग्रहण के संबंध में चर्चा ।
5. रुढी प्रथा, पारंपरिक ग्राम सभा स्थायी समिति का सशक्तिकरण के संबंध में चर्चा ।
6. पेसा अधिनियम- बाजार मेले के संबंध में चर्चा ।
7. १) पेसा अंतर्गत समितियो का कार्यदायित्व और पुनः गठन ,२) तेंदूपत्ता संग्रहण (ग्राम खम्हरिया) , ३) नवीन ग्राम सभा का गठन (कोहका टोला) में ग्रामवासियों के द्वारा चर्चा किया गया।
पेसा मोबिलाइजर के द्वारा ग्राम में प्रसाय से
*ग्राम को नशा मुक्त करने के लिए शपथ लिया गया।
*ग्रामवासियों ने एक पौधा लगाने और स्वयं उसकी देखभाल करने के लिए प्रण लिया जो की एक अच्छी पहल की शुरुवात है।
ग्राम सभा में उपस्थित हुए सरपंच श्रीमती दीना कुशराम जी, सचिव श्री कोप सिंह मरकाम, पेसा विकासखंड समन्वयक श्री प्रतीक कुमार उइके, मोबिलाइजर श्री मनोज कुलेश एवं ग्राम सभा सदस्य।