
रमेशचन्द्र राठोर”जोगमाया”
नीमच । अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा का महाअधिवेशन उज्जैन में संपन्न हुआ । अखिल भारतीय तेली राठौर साहू समाज पत्रकार संगठन के प्रदेश संयोजक पत्रकार श्रीराम साहू ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि जिसमे देशभर से बड़ी संख्या में समाजजन,बुद्धजीवी,राजनीतिक बंधु,कार्यकर्ता सहित पधाधिकारियो ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त रविकरण साहू (अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड मध्य प्रदेश शासन) उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक अशोक राठौर( राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) और उनकी कार्यकारिणी मुख्य अतिथि को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत और सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा की अब समय आ गया है की सभी सामाजिक संगठनों को शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना होगा जिससे कि बच्चे आगे बड़े और शासकीय नौकरी, शिक्षा,चिकित्सा,व्यापार और विभिन्न क्षेत्रों में अवसरों का लाभ लेकर समाज का नाम रोशन करे । समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों जैसे कम उम्र में विवाह, दहेज प्रथा,मृत्यु भोज आदि से लड़कर इनको समाज से मिटाना होगा। इस अवसर पर हजारों की संख्या में राठौर सामाजिक जन उपस्थित रहें ।