भारतीय सेना वायुरक्षा से सेवानिवृत्त होने पर भानपुरा आगमन पर होगा मुकेश प्रजापति का सम्मान

भानपुरा। भारतीय सेना वायुरक्षा में 17 साल कि सेवा देने के बाद भानपुरा नगर के गोरव मुकेश कुमार प्रजापति जो भारतीय सेना कि एयर डिफेंस युनिट में रडार ओर मिसाइल प्रणाली में टेक्निकल इस्टृक्टर के पद पर कार्यरत रहे ओर 5 सितम्बर को सेवा पुर्ण करने के बाद अपने ग्रह नगर भानपुरा आ रहे हैं इस अवसर नगर वासियों व परिवार जनों द्वारा उनका सम्मान किया जायेगा इस अवसर पर मुकेश प्रजापति के सम्मान में एक स्वागत जुलूस बजरंग बली चोराहा से निकलेगा जो नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ गोतम भवन पहुंचेगा जहां सम्मान समारोह होगा उल्लेखनीय है कि मुकेश प्रजापति एक सामान्य परिवार के सदस्य रहे हैं ओर अपनी मेहनत और परिवार जनों के सहयोग से भारतीय सेना के उच्च पद पर पहुंचे उनके बड़े भाई राजकुमार लाखन प्रजापति ने कहा कि भानपुरा नगर ओर हमारे परिवार के लिए यह गोरव व सम्मान का समय हे मेरे भाई ने अपने कार्यों से ओर देश सेवा से हमारे परिवार का मस्तक ऊंचा कर दिया, उल्लेखनीय है कि मुकेश प्रजापति अपने सेवा काल में एयर डिफेंस सेंटर नासिक में अपनी बेसिक ट्रेनिंग सन 2007 में की,ओर टेक्निकल टेर्निग एयर डिफेंस कालेज उड़ीसा में पुरी कि , भुवनेश्वर में तकनीकी शिक्षक के पद पर रहकर जेसीओ ओर जवानों के साथ कई अधिकारियों को रडार व मिसाइल के बारे में शिक्षा प्रदान कि,अपने सेवा काल में अपनी उत्क्रष्ट सेवा के लिए कई बार सम्मानित किया गया, मुकेश प्रजापति ने कहा कि 17 साल में अर्जित कि गई उपलब्धियों के लिए परिवारजनों अपने गुरुजनों मित्रों,ओर नगर वासियों को महत्वपूर्ण मानते हैं। मुकेश प्रजापति के सम्मान कि परिवारजनों द्वारा व्यापक तैयारियां कि जा रही है।

jtvbharat
Author: jtvbharat