झाबुआ एनएसयूआई ने छात्र मांग पत्र लेकर चलाया कैंपस चलो अभियान

झाबुआ एनएसयूआई द्वारा कन्या महाविद्यालय झाबुआ तथा आदर्श महाविद्यालय झाबुआ में छात्रों से सवांद कर छात्र मांग पत्र लेकर चलाया केम्पस चलो अभियान। जिसमें एनएसयूआई जिला अध्यक्ष नरवेश अमलियार ने बताया कि मध्य प्रदेश एनएसयूआई पूरे प्रदेश में छात्र मांग पत्र लेकर कॉलेजों में पहुंचकर ‘कैंपस चलो’ अभियान चला रही है. छात्रों की समस्याओं के निराकरण तथा उनके हितों के लिए चलाए जा रहे कैंपस चलो अभियान के बारे में जानकारी दी।

एनएसयूआई अध्यक्ष ने कहा कि इस मांग पत्र के साथ हम जिले के सभी कॉलेजों में जाएंगे और पूरे प्रदेश में छात्रों की आवाज उठाएंगे. छात्र मांग पत्र में छात्र हितों की मांग की गई है, मांग पत्र में मुख्य रूप से कहा गया है कि पेपर लीक पर सख्त कानून बनाया जाए. दोषियों को 20 साल की जेल और सभी परीक्षाओं पर 10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जाना चाहिए, जिम्मेदार लोगों को बर्खास्त किया जाना चाहिए और संस्थान की मान्यता रद्द की जानी चाहिए। छात्रवृत्ति पर लोक सेवा गारंटी को लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल किया जाए, सभी छात्रवृत्तियों का भुगतान होने तक अधिकारियों के वेतन आहरण पर रोक लगाई जाए, फर्जी छात्रवृत्ति लेने वाली संस्थाओं पर 50 करोड़ रुपए का जुर्माना और 3 लाख रुपए की जेल की सजा दी जाए।

वार्षिक आय से कम वाले सभी छात्रों को छात्रवृत्ति दी जानी चाहिए। सबके लिए शिक्षा, सबके लिए प्रवेश, सीटें बढ़ाने के साथ नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएं, एनईपी के अनुसार पसंदीदा विषय लेने की आजादी दी जाए, घिसे-पिटे सिलेबस की जगह रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम लागू किया जाए, एससी, एसटीटी छात्रावासों की संख्या दोगुनी की जाए। इसी सत्र में ईडब्ल्यूएस हॉस्टल खोले जाएं और इसी सत्र से छात्रसंघ चुनाव कराए जाएं।

इसे पूरा कराने की मांग की गई। इसको लेकर एनएसयूआई एक माह तक कॉलेज में कार्यक्रम चलाएगी। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई के मीडिया अध्यक्ष कैलाश भूरिया एनएसयूआई जिला महासचिव कमलेश परमार एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष किशोर डामोर,ब्लॉक उपाध्यक्ष सुनिल भाबोर,अनिल वसुनिया, राकेश परमार डूंगरसिंह वास्केल,राहुल भूरिया आदि एनएसयूआई पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat