जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन…

संतोष शर्मा बैरसिया–सोमवार को सोमवती अमावस्या के पावन दिन नगर नजीराबाद में पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे गोविंद गोपाल किराना स्टोर के नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया गया। जिसमें भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक गुर्जर ने फीता काटकर नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया वहीं प्रतिष्ठान के संचालक तेज सिंह राजपूत ने इस दौरान उपस्थित समस्त अतिथियों का साफा बांधकर एवं पुष्पमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सक्सेना नजीराबाद सरपंच प्रतिनिधि नर्मदा प्रसाद अहिरवार खजुरिया सरपंच पप्पू गुर्जर भाजपा वरिष्ठ नेता कमल सिंह गुर्जर मीनापुरा मांगीलाल गुर्जर मंझेडा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

jtvbharat
Author: jtvbharat