कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने 3 दिन में मुकेश प्रजापति की समस्या के निराकरण के आदेश जारी किए

रमेश राठौर जोगमाया
नीमच:- कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने आज समय सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में एसडीएम जावद एवं एडिशनल सीईओ श्री अरविंद डामोर को उक्त निर्देश दिए कलेक्टर ने बैठक में कहा कि एसडीएम जावद एवं एडिशनल सीईओ श्री डामोर की समिति गठित की गई है यह दोनों सदस्य ग्राम कांकरिया तलाई का भ्रमण कर आवेदक मुकेश प्रजापति की समस्या शिकायत का 3 दिन में निराकरण कर प्रतिवेदनप्रस्तुत करें। बैठक में कलेक्टर ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का गंभीरता पूर्वक समुचित निराकरण करने के निर्देश भी सभी जिला अधिकारियों को दिए उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर संबंधित आवेदक को भी सूचित किया जाए।

jtvbharat
Author: jtvbharat