जोबट विधानसभा क्षेत्र में सड़क मार्ग निर्माण संबंधी मांगो को लेकर विधायक सेना पटेल ने विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया l

देवेन्द्र वाणी संभागीय ब्यूरो
अलीराजपुर:- जोबट विधानसभा क्षेत्र की कर्मठ जुझारु विधायक श्रीमती
सेना महेश पटेल ने मंगलवार को भोपाल प्रवास के दौरान मप्र विधानसभा के अध्यक्ष मा. नरेंद्र सिँह तोमर से मुलाक़ात करके जोबट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सड़क विहीन ग्रामीण अंचलो में सड़क और पहुंच मार्ग निर्माण संबंधी मांगो को लेकर अवगत कराया । विधायक पटेल ने अध्यक्ष महोदय को अवगत कराया कि जोबट विधानसभा के आजादनगर, जोबट, उदयगड़, कट्ठीवाड़ा,
अलीराजपुर विकास खंड की अनेक ग्राम पंचायतों के ग्रामों में वर्षो से पक्की सड़क निर्माण और ग्राम पहुंच मार्गो की मांग क्षेत्र के आदिवासी ग्रामीण कर रहे हैं।यह मार्ग बन जाने से ग्रामीणों को सुविधा होगी, आवागमन के साधन सुलभ होंगे और क्षेत्र का काफ़ी विकास होगा।अध्यक्ष महोदय ने उन्हें आश्वास्त किया कि शासन के जरिये जोबट विधानसभा क्षेत्र में उतरोत्तर विकास की पहल की जाएगी।
उनके प्रस्ताव अनुसार
सरकार के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिँह के माध्यम से
सड़क निर्माण संबंधी मांग प्रस्ताव को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया जायेगा।

jtvbharat
Author: jtvbharat