दसवीं का छात्र मिट्टी से गणेश प्रतिमाएं बनाकर दे रहा है पर्यावरण संरक्षण का संदेश – ग्राम सारोला

जिला ब्यूरो सतीश वाघ

बुरहानपुर – 7 सितंबर से गणेश उत्सव शुरू होने वाला है बाजारों में गणेश प्रतिमाओं की बिक्री के लिए दुकानें सज गई है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रयास हो रहे है सारोला गांव का दसवीं का छात्र पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहा है वह मिट्टी से गणेश जी की प्रतिमाएं बना रहा है जिसकी ग्रामीण भी सरहना कर रहे है
ग्राम सरोला में 17 साल का दुर्गेश नितेश महाजन मिट्टी से गणेश प्रतिमाएं बनाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दे रहा है दुर्गेश निजी स्कूल में दसवीं का छात्र है वह 2 साल से मिट्टी की छोटी-छोटी मूर्तियां बना रहा है नितेश की परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है
छात्र ने बताया परिवार में एक भाई,मां और पिता मजदूरी करते हैं मिट्टी से इको फ्रेंडली प्रतिमाएं बनाकर बाजार व घर घर जाकर बेचता हूं और स्कूल की फीस भरता हूं उप सरपंच योगेश महाजन ने बताया मिट्टी, राख,गोमूत्र से प्रतिमाएं बनाई जाती है इसके बाद हल्दी, कुमकुम, अबीर, गुलाल व अक्षत से श्रृंगार किया जाता है मिट्टी के गणेश बनाने के लिए खेत खलियान की मिट्टी छानकर इसे पानी के साथ मिलाकर तैयार करते हैं गोमूत्र व राख का मिश्रण बनाकर गणेश प्रतिमाएं बनाई जाती है

नगर सुरक्षा समिति अध्यक्ष किरण मोरे ने बताया नितेश को बचपन ही से मूर्ति बनाने का शौक है 2 साल से पर्यावरण हित को ध्यान में रखकर मिट्टी की मूर्तियां बना रहा है इससे पर्यावरण नष्ट नहीं होता और हम अपना त्योहार उल्लास के साथ मनाते हैं

jtvbharat
Author: jtvbharat