
आठ माह पहले की थी लव मैरिज आए दिन होता था दोनो के बीच विवाद
पर्वत सिंह राजपूत
रायसेन/उदयपुरा थाने के भोपतपुर गांव में मंगलवार को एक युवक ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार कर उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने 8 महीने पहले ही लव मैरिज की थी, पिछले कुछ समय से आए दिन विवाद हो रहा था। घटना स्थल पर एक कीटनाशक दवा की डिब्बी मिली है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टीआई व्हीएस सेंगर ने बताया कि भोपतपुर निवासी दिनेश दुबे के खेत पर बटियादार युवक ने पत्नी को मारकर खुद फांसी लगा ली, सूचना के बाद मौके पर पहुंचे और शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जहां डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों सौंप दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। घटना में सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी।
आस-पास लोगों ने बताया कि युवक खेत बटिया से लेकर खेती करता था और पत्नी के साथ आए दिन मारपीट करता था। अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक ने मारपीट कर पत्नी को कीटनाशक पिलाकर मार डाला, जब पत्नी की मौत हो गई तो कार्रवाई के डर से पति ने भी फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर जीवनलीला समाप्त कर दी!