
अनिल सिंह खमोरा शाजापुर
शासकीय चिकित्सालय में कार्यरत महिला स्टाफ व चिकित्सको की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए शासन के आदेश के अनुक्रम में विगत दिवस जिला चिकित्सालय में स्टॉफ की बैठक लेकर सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सुरक्षा गार्ड की उपलब्धता सुनिश्चित करने साथ ही पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी व स्टाफ की सुरक्षा संबंधी तुरंत उपलब्धता व सभी सुरक्षा संबंधी प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में महिला स्टाफ एवं चिकित्सकों से सुरक्षा संबंधी पक्ष भी सुना गया व इसके निराकरण के लिए आश्वस्त किया गया।
बैठक अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर नोडल अधिकारी जिला चिकित्सालय शाजापुर राजकुमार हलदर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय साल्विया, सीएमओ नगरपालिका डॉ. मधु सक्सेना सहित अन्य चिकित्सक एवं महिला स्टॉफ उपस्थित था।