प्रदेश अध्यक्ष ने 51000 धर्मशाला निर्माण के लिए दिए

नीमच। उज्जैन भूतनाथ भगवान महाकालेश्वर उज्जैन की शाही सवारी का स्वागत एव पूजन सवारी में तेलगानी बोर्ड के मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री रवि करण साहू जी अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम,असतोलिया मां कर्मा यात्रा प्रभारी गुलाब जी कोलानिया जेपी साहू जी अखिल भारतीय तेली महासभा के राष्ट्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश प्रभारी श्री गिरधारी लाल जी राठौड़ सेंधवा समाजसेवी बैला डॉ नंदकिशोर जी राठौर भावना साहू आशा साहू संगीता साहू साहू धर्मशाला कार्तिक चौक के अध्यक्ष महेश जी साहू एव जिलो से आए साहू समाज के पदाधिकारी स्व जाति बंधुओ ने महाकाल की पूजा अर्चना की साहू समाज द्वारा लड्डुओं का भोग लगाया गया उसके बाद में साहू समाज धर्मशाला में एक बड़ी बैठक रखी गई जिसमें अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज मध्य प्रदेश के अंदर तेल घानी बोर्ड बन चुका है जिसके अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त मध्य प्रदेश सरकार के रवि करण जी साहू है सभी मध्य प्रदेश के जितने भी संगठन हैं सभी राहु रवीकरण जी के साथ काम करें वह समाज को संगठित करें मध्य प्रदेश शासन के एकमात्र ही तेली समाज के प्रदेश अध्यक्ष जी हैं हम सभी को उनका नेतृत्व में समाज को न ई दिशा और संगठन मजबूत करने के लिए काम करना है और समाज को आगे बढ़ाना है राजनीति में समाज की भागीदारी आने वाले चुनाव में सुनिश्चित करना है उक्त अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने 51000 धर्मशाला निर्माण के लिए दिए तेली समाज के युवा युवतियों को बेरोजगारों को मध्य प्रदेश शासन से तेल उद्योगों के लिए छोटे उद्योगों के लिए 5 लाख से लेकर 5 करोड़ तक के लोन सब्सिडी वाले बिना गारंटी से दिलवाने का मध्य प्रदेश शासन से और समाज के धर्मशालाओं के लिए मध्य प्रदेश के सभी चोपन जिलों में पांच-पांच विघा जमीन समाजकी उपलब्ध करवाने के लिए और धर्मशाला हॉस्टलों के लिए मध्य प्रदेश शासन से पैसे दिलवाने के लिए निवेदन किया जिस पर तेलिसमाज कै समस्त पदाधिकारी ने ध्वनि मत से उक्त प्रस्ताव का समर्थन किया।

jtvbharat
Author: jtvbharat