
कनकश्री धारवाल ने जीता गोल्ड मैडल
नीमच – नीमच नगर पालिका पूल स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब की स्टार प्लेयर कनकश्री तेजप्रकाश धारवाल आल इंडिया के वी नेशनल प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर आई एम में गोल्ड मैडल पर किया कब्जा । वाटर स्पोर्ट्स मेंटर प्रभु मूलचंदानी और मोटिवेटर राकेश कोठारी ने बताया कि पिछले साल अंडर 17 में खेलते हुए भी कनकश्री ने नीमच को दिलाया था मैडल तो इस बार क्लास 10th की के वी 2 की स्टूडेंट कनकश्री ने अंडर 19 में भी कोच निलेश घावरी,आयुष गौड़, सुधा सोलंकी, अभिषेक अहीर व
रोहित अहीर की कड़ी मेहनत और सपनों को साकार करते हुए जीता गोल्ड मैडल । आज दूसरे दिन है फिलहाल दो दिन और है नीमच की चार सदस्य टीम कनकश्री ,अस्मि , जितिका व श्रष्टि पानी मे पसीना बहाते हुए अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगे। के वी 01 स्पोर्ट्स टीचर अनिल यादव एवं के वी 02 स्पोर्ट्स टीचर कामेंद्र सिंह ने बताया स्कूल के तैराक अच्छा कर रहे है। उम्मीद है सभी खिलाडी नेशनल में अच्छा करेंगे और नेशनल में नीमच की पहचान बनाने में कामयाब होंगे। जिला तैराकी संघ, स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब, न पा पूल स्टाफ ने दी शुभकामनाएं । तेजप्रकाश देवीलाल धारवाल जावद और नीमच परिवार में खुशी की लहर के साथ मिठाइया और बधाई का दौर है जारी ।