
रतलाम डेस्क
रतलाम:- शिक्षक दिवस के दिन एक शिक्षक का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें शिक्षक के प्रति गलत संदेश जा रहा है इस वीडियो में शिक्षक शराब के नशे में देश के भविष्य
कहलाने वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल पहुंचता है वह कक्षा में एक नन्ही बालिका के बाल काटने के लिए हाथों में कैची लेकर खड़ा दिखाई दे रहा है यह वीडियो रतलाम जिले के आदिवासी अंचल रावटी क्षेत्र के सेमलखेड़ी गांव का है। शासकीय प्राथमिक विद्यालय दो में सहायक शिक्षक के रूप में पदस्थ यह वीरसिंह मेड़ा शिक्षक है। यह वीडियो बुधवार का बताया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी के सी शर्मा ने बताया कि वीडियो देखा है जिस स्कूल में यह टीचर है वह आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत आता है। टीचर के खिलाफ वही कार्रवाई करेंगे। विभाग के अधिकारियों को संज्ञान में ला दिया है। हाई स्कूल नयन के प्रभारी प्राचार्य संदीप जैन ने बताया कि वीडियो आज सुबह ही सामने आया है यह वीडियो कल (बुधवार) का है यह शिक्षक शराब का आदी है इसके खिलाफ कार्रवाई के लिए कलेक्टर और सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग को लिखा जा रहा है जन शिक्षक और बीआरसी को इस स्कूल भेजा गया है।
शराबी शिक्षक विडियो बनाने वाले ग्रामीण से नशे में बहस कर कह रहा मुझे किसी का डर नही…….
एक ग्रामीण द्वारा जब शिक्षक एक नन्ही बालिका के शराब के नशे में धुत्त होकर बाल काटने के लिए हाथ में कैची लिए एक हाथ से बालिका के बाल पकड़ रखे को काटने बढ़ता है तब घटना स्थल पर एक युवक उसे कहता है की बच्चे को क्यों मार रहे तब नशे में धुत्त शिक्षक कहता यह पढ़ाई नही करते इसलिए मारना पड़ता है।
ग्रामीणों का आरोप
नशे में धुत्त शिक्षक कहता है की वीडियो बनाना है बनाले किसी को भी दिखा दे मेरा कोई कुछ नही कर सकता है