पति की प्रताड़ना और परिवार में मान-सम्मान नहीं मिलने पर सनातन धर्म अपनाकर मेहनाज बनी मीनाक्षी, फरान और फैजान बने लव और कुश हिंदू धर्म से प्रभावित होकर गायत्री मंदिर में पुत्रों के साथ पूरी की प्रक्रिया,

शाहिद अजमेरी

मंदसौर :- ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्। इस मंत्र के मंत्रोचार के साथ 30 साल की एक महिला मेहनाज बी से मीनाक्षी बन गई। महिला ने अपने दो बेटों के साथ सनातन धर्म अपनाया। बड़े बेटे को नया नाम लव और छोटे को कुश मिला। सनातनी बनने के बाद महिला ने कहा- 15 साल से मर-मर कर जीवन जी रही थी। मेहनाज का कहना है की मैं ससुराल- मायका सभी पक्षों से मुक्त हो गई हूं। अब अपने बेटों के साथ सनातनी बनकर जीऊंगी।
मंदसौर जिले के धमनार की रहने वाली महिला मेहनाज बी (30) ने अपने दो बेटे फरान (12) और फैजान (11) के साथ सनातन धर्म अपनाया। बुधवार देर शाम कालाखेत स्थित गायत्री मंदिर में वैदिक मंत्रोचार के साथ महिला और उसके दोनों बेटों को दूध, दही, शहद, गंगाजल, गौमूत्र और गोबर से स्नान करवाया गया।
करीब डेढ़ घंटे चले मंत्रोचार के बाद सभी का नामकरण किया गया। सनातन धर्म में वापसी करने वाली मेहनाज बी को नया नाम​​​​​ मीनाक्षी मिला। जबकि बड़ा बेटा फरान खान को लव और फैजान खान को नया नाम कुश मिला। दोनों ने मां के साथ विधि-विधान से पूजन और आरती कर सनातन धर्म अपनाया। अब तक 45 लोगों को सनातनी बनाने वाले चैतन्य सनातनी की देखरेख में तीनों की घर वापसी हुई।

jtvbharat
Author: jtvbharat