
कुक्षी :अखिल भारतीय क्षत्रिय सिर्वी समाज की कुलदेवी श्री आई माताजी का 609 वा अवतरण दिवस भादवी बीज महोत्स्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भादवी बीज के पूर्व चल रही सप्तदिवसीय श्री मद भागवत कथा का वाचन पंडित श्री मधुसूदन जी महाराज व मुख्य यजमान रतन मेघाजी जमादारी रहे। श्री मधुसूदन महाराज ने भगवान के सभी लीलाओ का प्रसंग विस्तार से बताया।
माँ आईजी के अवतरण दिवस पर प्रातः श्री आई माताजी मंदिर में गादी पाठ पूजन व महाआरती की गई।
शोभायात्रा निकाली नगर कुक्षी में निवासरत सभी परिवारों ने श्री आई माताजी के अवतरण दिवस पर माताजी की पूजा अर्चना कर छाया चित्र,गादी पाठ व अखंड ज्योति बेलगाडी नुमा रथ पर स्वार होकर व श्री मद्भागवत पोती मुख्य यजमान रतन मेघाजी जमादारी सिर पर धारण कर पैदल चल रहे थे। वही कथवाचक पंडित श्री मधुसूदन जी महाराज घोड़े पर स्वार होकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। चल समारोह श्री आई माताजी मंदिर चौक से नगर के प्रमुख मार्ग बड़ी हताई ,नयापुरा,सोनी मोहल्ला,पुरानी धान मंडी,मुख्य बाजार,बड़ी हताई सिर्वी मोहल्ला, होते हुए पुनः श्री आई माता चौक पहुंचा। चल समारोह में जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। समारोह मे माता बहने बेंड पर आई माताजी के भजनो पर गरबा की प्रस्तुति देते चल रही थी। वही युवा पारम्परिक रीति रिवाज अनुसार डांडिया खेलते नजर आए।जी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजननो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
माताजी को लगाया छप्पन भोग: चल समारोह 2 घंटे से अधिक समय तक नगर भ्रमण के बाद माताजी मंदिर प्रांगण पहुचा। जहां “माजी सा” ग्रुप के युवाओं द्वारा माताजी को 56 भोग लगाया गया। समाज अध्यक्ष कांतिलाल गेहलोत, सकल पंच उपाधक्ष्य कैलाश काग,कोषाधक्ष्य राजेश भायल, कोठारी मोतीलाल काग,वरिष्ठ पंच राजेश राठौर, कोटवाल रमेशचंद्र परिहार द्वारा श्री आई माताजी की महाआरती उतारी एवं प्रसादी का वितरण किया गया। पश्चात समाजजनों द्वारा भण्डारे का आयोजन किया गया।
जनप्रतिनिधि शामिल हुए: श्री आई माता जी के अवतरण दिवस पर निकली विशाल शोभा यात्रा में भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल,पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल,नगर परिषद अध्यक्ष रेलम चौहान,युवा भाजपा नेता एव पार्षद संजय सिर्वी,धर्मेंद्र काग व कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। आयोजन को सफल बनाने मे सिर्वी समाज सकल पंच समिति कार्यकारणी व समाजजनों ने बढ़चड कर हिस्सा लिया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मनोज सिर्वी ने दी।