
रमेश राठौर जोगमाया
नीमच:- पुलिस अधीक्षक नीमच अकित जायसवाल के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एव नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रजन (आईपीएस) के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बघाना श्री विजय सागरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम व्दारा 28 क्विटल 19 किलो लहसुन कीमती 3 लाख 39 हजार रूपये की खुर्दबुर्द करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से मनुका 75000 रूपये नगदी व अपराध में प्रयुक्त पिकअप वाहन कीमती 8,00.000 रूपये को जप्त करने मे बघाना पुलिस को मिली सफलता।
दिनाक 13.07.2024 को फरियादिया मनोरमाबाई पति स्व. श्री गोपालकृष्ण गर्ग निवासी श्री शक्तिनगर विस्तार नीमच ने एक टाईप सुदा आवेदन महिन्द्रा बोलेरो जिसका नबर आरजे 07 जीडी 7556 के चालक नारायण के व्दारा मेरी फर्म से भेजी गई 28 क्विटल 19 किलो लहसुन कीमत 3.39,567/- रूपये को गन्तव्य स्थान पर ना पहुंचाकर छल कपट पुर्वक स्वय व्दारा खुर्द बुर्द करने बाबत पेश किया जो फरियादिया की रिपोर्ट पर से अप. क्र. 212/24 धारा 318(4),318 (2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण को गभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक व्दारा तत्काल एव सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये। निर्देशो का पालनार्थ थाना बघाना से टीम गठित कर बीकानेर गगासर भेजी गयी थी जो पुलिस टीम व्दारा आरोपी नारायण पिता रामलाल जाट उम्र 34 साल निवासी बच्छासर थाना नाल जिला बीकानेर को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा पिकअप क्रमाक RJ07GD7556 कीमती 8,00,000 रूपये को जप्त किया व आरोपी से गोपाल कृष्ण गर्ग फर्म के 28 क्विटल 19 किलो लहसुन के बारे में पतारसी करते आरोपी नारायण व्दारा अपने भाई बजरग के साथ मिलकर 28 क्विटल 19 किलो लहसुन सिरसा हरियाणा में आम रोड पर सस्ते भाव में बेचना बताया प्रकरण में आरोपी नारायण जाट को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लहसुन बेचकर प्राप्त किये हुये 75000 रूपये जप्त किया व शेष आरोपी बजरंग जाट की तलाश जारी है। जिससे शेष रूपये जप्त होना है।
गिरफ्तार आरोपी नारायण पिता रामलाल जाट उम्र 34 साल निवासी बच्छासर थाना नाल जिला बिकानेर
फरार आरोपी बजरग जाट पिता रामलाल जाट निवासी बच्छासर थाना नाल जिला बिकानेर
जप्त मनुका नगदी 75000 रूपये व एक महिन्द्रा बोलेरो पिकअप कीमती 8,00,000 रूपये
कार्यवाही में सराहनीय भुमिका सउनि रामप्रसाद यादव, प्रआर 556 देवीलाल डिगा, प्रआर प्रदीप शिंदे (सायबर सेल) आर 492 राहुल चदेल, आर 617 प्रीतम भाटी, आर 628 राहुल डाबी, आर लखन प्रतापसिंह (सायबर सेल) आर कुलदीपसिंह (सायबर सेल), की सराहनीय भूमिका रही।