युवा मंच द्वारा शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

एजाज खान बुरहानपुर

बुरहानपुर – अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच बुरहानपुर द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल प्रांगण में शिक्षक दिवस मनाया गया lमंच के प्रचार मंत्री रामकुमार अग्रवाल ने बताया कि तीन शिक्षक एवं दो शिक्षिका पांच गुरुजनों का मंचअध्यक्ष पुनीत शर्मा एवं पूर्व अध्यक्ष तथा सदस्यों के सानिध्य में सम्मान किया गया l कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन प्रदीप कसेरा द्वारा सभी गुरुजनों का मोतियों की माला पहनाकर शाल श्रीफल एवं सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया l कार्यक्रम में शाला के प्राचार्य ,टीचर एवं स्कूल के विद्यार्थीयो के साथ-साथ मंच के पूर्व अध्यक्ष एवं सदस्य गण उपस्थित थै l शाला के शिक्षक श्री मोदी द्वारा आज के इस पावन दिवस के उपलक्ष में सुंदर कविता प्रस्तुत की गई , कार्यक्रम का संचालन गौरव गंगवाल द्वारा किया गया l प्रांतीय अध्यक्ष विशाल सेठिया द्वारा शिक्षक दिवस समारोह पर सभी गुरुजनों शाला के विद्यार्थियों तथा युवा मंच के सदस्यगण को बधाई दी गई साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का आभार व्यक्त किया गया l

jtvbharat
Author: jtvbharat