
कांटाफोड़ जितु सिंगी – नगर के समीप स्थित ग्राम पानीगांव में जैन समाज द्वारा भगवान महावीर स्वामी जी के जन्म उत्सव पर जैन मंदिर में भव्य आयोजन किया गया। जिसमे सामाजिक व्यक्तियों द्वारा भक्ति भाव से आराधना की गई।उसके बाद मंदिर परिसर में स्वमी वत्सल(भोजन प्रसादी) का आयोजन हुआ। तत्पश्चात नगर पानीगांव में मंदिर से भव्य जुलूस निकाला गया। मंदिर से समस्त कार्यक्रम आयोजित करने के पश्चात पानीगांव मंदिर से भगवान जी का पालनाजी कांटाफोड़ में ज्ञानचन्र्द जैन हर्ष जैन के ग्रह निवास पर लाए गए। जहा पर भव्य स्वागत कर पालना जी का आगमन किया गया। उसके बाद समस्त जैन समुदाय द्वारा भक्ति की गई।पानीगांव से दिलीप सुराणा रवि जैन प्रकाश सुराणा मनोज सुराणा बधावा से संजय सुराणा राजेश सुराणा विमल सुराणा राजेश चोरडिया दिलीप सुराणा सहित समस्त जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।