
सेवानिवृत्त तथा सेवारत शिक्षकों का किया सम्मान
गौरव टांकवाल पिपलौदा। शिक्षकों के ज्ञान का कृतज्ञ होना आवश्यक है। शिक्षकों से मिले ज्ञान और कौशल के बिना जीवन में सफलता नहीं मिलती है। यह बात नगर में मंडी के प्रसिद्ध लहसुन व्यापारी मुरली सेठ ने अपने प्रतिष्ठान पंकज कुमार-महेश कुमार पर आयोजित कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में नगर के सेवानिवृत्त तथा सेवारत शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षकों का सम्मान किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक बाबूलाल चंद्रावत, चैनसिंह राठौर, सिराजउद्दीन कुरैशी, शैलकुमार वोरा, शांतिलाल मोगरा, भोपालसिंह राठौर, व्हालीवाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच लोकेन्द्रसिंह डोडिया, योगेन्द्रसिंह राठौर, पवन पटवा आदि को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल जैन, मनीष जायसवाल, दीपक सांकला, अभिषेक जैन आदि उपस्थित थे। संचालन संजय भट्ट ने किया तथा आभार पंकज जैन ने माना।