
अलीराजपुर । मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के जोबट नगर में आयोजित दस दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान एक विशेष आकर्षण का केंद्र ईको-फ्रेंडली मूर्ति बनी है जिसे प्रजापत समाज ने मिट्टी से बनाया गया है जो कुम्हारी कला संस्कृति को बढ़ावा दे रही,मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा प्रजापत समाज नवयुवक गणेश मंडल द्वारा स्थापित की है वहीं ईको-फ्रेंडली मूर्ति ने जल और ध्वनि प्रदूषण रोकने का एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है। आधुनिकता के दौर में वर्तमान समय में लोग पुरातन कुम्हारी कला को भूलते जा रहे हैं। जिससे जुड़े लोगों के परिवारों के समक्ष रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। वहीं ईको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा से प्रजापत समाज नवयुवक गणेश मंडल द्वारा एक सुंदर संदेश दिया है,वहीं भगवान गणेश जी के दर्शन करने वह मिट्टी से बनी मूर्ति को देखने के लिए भक्त जन दूर दूर से जोबट पहुंच रहे,