श्रीमती सुरेखा सावला के 11 उपवास की तपस्या की हुई अनुमोदना

विनोद सांवला हरवार
हरवार। 8 सितंबर 2024 शनिवार को आठ दिवसीय पर्यूषण पर्व तप आराधना व भक्ति भाव पूर्वक संपन्न हुए इस अवसर पर श्राविका बहन श्रीमती सुरेखा ललित सांवला कोठारी के 11 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण हुई गांव के प्रमुख मार्गो से बैंड बाजों के साथ तपस्वी का वरघोड़ा गांव के प्रमुख मार्गो से निकाला । तपस्वी बहन को बैंड बाजा के साथ उनके निवास स्थान से श्री आदिनाथ मंदिर जिनालय पहुंचे जहां शासन देवी की पूजा व प्रभु दर्शन कीए।तपस्वी बहन का समाज जनों ने अनुमोदना कर बहुमान किया। तपस्वी अमर रहे तपस्या करने वाले को धन्यवाद धन्यवाद और जिन शासन की जय,महावीर स्वामी की जय जयकार के स्वर गूंजे समाज जन परिवारजनों द्वारा पारणा करवाया गया।

jtvbharat
Author: jtvbharat