
माही मुख्य बांध के निचले क्षेत्रों में व माही नदी के आस पास किसी भी प्रकार की गतिविधियां ना करे
झाबुआ 10 सितम्बर 2024। माही परियोजना मुख्य बांध का लेवल आज 10 सितम्बर 2024 को प्रातः 8.00 बजे 450.90 मीटर व माही उपबांध का लेवल 474.25 मीटर तक पहुँच गया है, एवं मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी होने व अत्यधिक वर्षा होने से वर्षा का अतिरिक्त जल माही उपबांध के जलाशय से समय प्रातः 10.00 बजे 1 गेट क्रमशः 0.3 मीटर खोले जावेंगे एवं माही मुख्य बांध के 1 गेट को और क्रमशः 0.5 मीटर बढ़ाया जा सकता है। इस प्रकार माही उपबांध से 22.29 क्यूमेक्स व माही मुख्य बांध से 125.60 क्यूमेक्स की दर से अतिरिक्त जल माही नदी में प्रवाहित होगा। अधिक वर्षा होने की स्थिति में किसी भी समय गेट को अधिक मात्रा में खोले जाने की संभावना हो सकती है।
अतः सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि माही मुख्य बांध के निचले क्षेत्रों में माही नदी के आस पास किसी भी प्रकार की गतिविधियां ना करे एवं नदी के तटीय क्षेत्रों से दूरी बनाए रखे।