नालछा पुलिस थानाक्षेत्र में अवैध देसी कट्टा और चोरी की पल्सर बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

विनित सिंह

नालछा – नालछा पुलिस थाना की टीम ने अवैध रूप से कट्टा और चोरी की पल्सर बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो युवक अवैध कट्टा और चोरी की पल्सर बाइक के साथ घूम रहे हैं।

थाना प्रभारी राहुल चौहान के नेतृत्व में एसआई प्रकाश अलावा, एएसआई मानसिंह खराड़ी, प्रधान आरक्षक धर्मेश राजू रैकवार, आरक्षक विकास, प्रधान आरक्षक युवराज सैनिक और राकेश सराहनी की टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार युवकों के पास से अवैध देसी कट्टा और पल्सर बाइक बरामद की गई है।

गिरफ्तार युवकों की पहचान दिलीप पिता रघुनाथ भाबर जाति भील उम्र 22 वर्ष ग्राम आली के निवासी और राजेश पिता दिनेश डावर जाति भिल उम्र 20 वर्ष ग्राम आली के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है और आगे की जांच जारी है।

इस कार्रवाई से नालछा क्षेत्र में अवैध हथियारों के प्रसार पर रोक लगाने में मदद मिलेगी और क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिलेगी।

jtvbharat
Author: jtvbharat