
दुलीचंद मार्को संवाददाता
मव्ई/ मंडला: आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र जनपद पंचायत मवई में दिनांक – 09 सितम्बर 2024 को जनपद सभा कक्ष मवई में पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, पंचायत पेसा मोबिलाईजर तीनों कर्मचारी संघ की उपस्थिति में एवं पंचायत सचिव कर्मचारी संघ मवई के अध्यक्ष – राजकुमार मोंगरे, एवं ज्ञानी सिंह तेकाम ग्राम रोजगार सहायक कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष, एवं पंचायत पेसा मोबिलाईजर कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष – मनोज कुमार धुर्वे, तीनों कर्मचारियों की सहमति एवं मार्गदर्शन मे आज एक संयुक्त कर्मचारी मोर्चा संघ जनपद पंचायत मवई का गठन किया गया है। जिसमें सर्व सहमति से समिति का गठन कर प्रस्ताव पारित किया गया।
संयुक्त कर्मचारी मोर्चा संघ जनपद पंचायत मवई समिति का गठन किया गया जो कि निम्नानुसार है:- पंचायत संयुक्त कर्मचारी मोर्चा संघ जनपद पंचायत मवई के अध्यक्ष – रमेश कुमार राय, संयोजक – जवाहर बघेल, सह संयोजक – रामप्रसाद परते, उपाध्यक्ष – शिवकुमार गायकवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष – श्रीमती कुमेतिम पड़वार, सचिव – रंजीत ठाकुर, सह सचिव – रश्मि ठाकुर, सह सचिव – अजब सिंह धुर्वे, कोषाध्यक्ष – अमृतलाल कुशराम, सह कोषाध्यक्ष – रामचंद कुलस्ते, मीडिया प्रभारी – मनोज कुमार धुर्वे, सह मीडिया प्रभारी – रामकुमार तिलगाम सर्व सहमति से प्रस्ताव पास किया गया।
जिसमें उपस्थित – पंचायत सचिव कर्मचारी संघ मवई के अध्यक्ष – राजकुमार मोंगरे, पंचायत रोजगार सहायक कर्मचारी संघ मवई के अध्यक्ष – ज्ञानी सिंह तेकाम, पंचायत पेसा मोबिलाईजर कर्मचारी संघ मवई के ब्लॉक अध्यक्ष – मनोज कुमार धुर्वे एवं सभी ग्राम पंचायत के सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, पेसा मोबिलाईजर तीनों संगठन एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में आज का बैठक संपन्न हुआ।