जनपद शिक्षा केन्द्र निवास से साक्षरता प्रेरणा ” अ ” से अक्षर अभियान

दुलीचंद मार्को संवाददाता

जिला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंडला श्री श्रेयांश कूमट के निर्देशन तथा जिला परियोजना समन्वयक श्री अरविंद विश्वकर्मा के कुशल मार्गदर्शन में 9 सितम्बर 2024 को विकासखंड निवास में जनपद शिक्षा केंद्र निवास से ” अ ” से अक्षर प्रेरणा रथ रवाना किया गया।
प्रेरणा रथ के रवाना करने में जनपद अध्यक्ष मंजू कुलस्ते, उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष घनश्याम सूर्यवंशी, जनपद सदस्य रॉबिन बढ़गैंया ,भाजपा मंडल अध्यक्ष आकाश पांडे, सेवानिवृत्ति जन शिक्षक तारेंदर शुक्ला,बी आर सी सुनील दुबे आदि के द्वारा अक्षर प्रेरणा रथ को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र भ्रमण के लिए रवाना किया गया।

बता दें जहां से रथ आमाडोंगरी, गज्जूदेवरी खड़देवरी,भीकमपुर, बिजौली ,पड़ारपानी ,निवास ,मोहगांव पिपरिया, सिंगपुर आदि ग्रामों का भ्रमण करते हुए लोगों को साक्षरता के प्रति जागरुक करते आगे बढ़ता गया।
साथ ही सभी जनों से अपील की गई की अक्षर को ना में जाकर अध्ययन अध्यापन का कार्य करें और सभी लोग साक्षर हो अक्षर प्रेरणा रथ का विद्यालय में तिलक बंधन और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया सभी जनों ने आनंदमय वातावरण में अक्षर प्रेरणा रथ का स्वागत किया बच्चों ने रैली निकाल कर रथ के साथ लोगों को साक्षर करने का संदेश दिया सरस्वती वंदन और पूजन के साथ सभी संस्था प्रधानों ने अक्षर रथ का स्वागत करते हुए अक्षर कोना में लोगों को साक्षर करने का संकल्प लिया गया।
आज के प्रेरणागत भ्रमण कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक हितेश बघेल जन शिक्षक संतोष बर्मन ,नरेंद्र उपाध्याय, दर्शन भारतीय ,राघवेंद्र तिवारी, सेवाराम उठिए मुरलीधर परस्ते , उपयंत्री सरिता झरिया एम आर सी योगेश झरिया, लक्ष्मी विश्वकर्मा, गणेश सिगरोरे, ऑपरेटर दुर्गेश, नंदिनी कुशवाहा, साक्षी दुबे के साथ-साथ सभी शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

एकीकृत कन्या माध्यमिक शाला निवास में प्रधानाध्यापक सुधा भारती, अनुरागी, ज्योति झरिया, आमाडोंगरी से जानकी झरिया, आशिमा मिश्रा, सुमित्रा शिवहरे, प्राथमिक शाला गज्जू देवरी से संत कुमार यादव, देवकी भारतीया, लखन यादव, भीकमपुर से अनीता गोटिया, बिजौली से राजकुमार सोनी, पाडरपानी से ओमप्रकाश द्विवेदी, अंजलि तिवारी, निवास से श्यामा मरावी ,राममिलन अहिरवार,देवेंद्र पवार,कीर्ति व्यवहार, पिपरिया से मुन्नालाल उरेती, विल्सन राहंगडाले,अमन हरिंनखेड़े,सिंगपुर मै मनोज मानिकपुरी, लक्ष्मी नारायण अहिरवार उपस्थित रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat