
शोभायात्रा का नगर में कई जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत..
संतोष शर्मा बैरसिया–गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान श्रीहरि विष्णु के अवतार भगवान देव नारायण का जन्मोत्सव गुर्जर समाज द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।गुर्जर समाज द्वारा नगर बैरसिया में बरखेड़ी देव के पंडा जी दशरथ सिंह गुर्जर के नेतृत्व में भगवान देवनारायण की विशाल शोभायात्रा बैंड बाजो के साथ निकाली गई।शोभायात्रा स्थानीय सांवलिया मंदिर से प्रारंभ हो कर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण में जा कर भगवान देवनारायण की पूजा अर्चना महा आरती प्रसादी वितरण के साथ संपन्न हुई।शोभायात्रा का नगर के अनेक धार्मिक राजनैतिक सामाजिक संगठनों के अलावा नगर की जनता ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
धर्म ध्वजा लिए चल रहे घुड़ सवार भगवान देवनारायण का आकर्षक रथ करतब दिखाते चल रहे वीर गुर्जर व्यायाम शाला के पहलवान चलित झांकियां नृत्य करते घोड़े , डीजे एवं ढोल की थाप पर नृत्य करती युवाओं की टोली आकर्षण का केन्द्र रही।
इस अवसर पर सांसद आलोक शर्मा मंत्री विश्वास सारंग क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री पूर्व विधायक जोधाराम गुर्जर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नौरंग सिंह गुर्जर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कुबेर सिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग मौजूद थे।