
रमेश अग्रवाल पन्ना
उच्च न्यायालय जबलपुर एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार प्रदेश स्तर में स्थाई वारण्टियो, साक्षी एवं गिरफ्तारी वारंटो की तामीली हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिस पर पुलिस अधीक्षक पन्ना सांई कृष्णा थोटा द्वारा पन्ना जिले में अधिक से अधिक वारंटों की तामीली हेतु निर्देशित किया गया है ,जिसके लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना आरती सिंह व पन्ना जिले के समस्त अनु.अधि. पुलिस के मार्गदर्शन मे जिले के समस्त थाना प्रभारियों के नेतृत्व में थाना स्तर पर पुलिस टीमो का गठन कर उक्त पुलिस टीमो की सहायता हेतु सायबर सेल पन्ना को निर्देशित किया गया है । इसी तारतम्य में थाना प्रभारी बृजपुर उप.निरी. भानु प्रताप सिंह थाना बृजपुर के चोरी के अपराध मे प्रकरण क्रमांक 800837/16 धारा 31 घरेलु हिंसा के स्थाई वारंटी विश्वजीत मंडल पिता भावनाथ मंडल निवासी विवेकानंद कॉलोनी ग्वालियर मे होने की सूचना प्राप्त हुई । उक्त सूचना की जानकारी थाना प्रभारी बृजपुर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिस पर पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन मे उप. निरी. भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व मे थाना बृजपुर की पुलिस टीम द्वारा सायबर सेल पन्ना से सहयोग लेते हुये आरोपी विश्वजीत मंडल पिता भवनाथ मंडल निवासी विवेकानंद कॉलोनी ग्वालियर को ग्वालियर से दिनांक 10.09.24 को ग्वालियर से गिरफ्तार किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
सराहनीय योगदान – थाना प्रभारी बृजपुर उप.निरी. भानु प्रताप सिंह, सायबर सेल प्रभारी अनिल सिंह राजपूत,आर. प्रआऱ अरून कुमार ,राजेश कुमार ,आर. प्रदीप हरदेनिया, बबलू,रामनिरंजन, सुधीर अरजरिया , सायबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा ।