पति का मर्डर करवाने की प्रेमी-किलर को दी सुपारी:2 लाख एडंवास दिए, दूसरे प्रयास में 5 जने गिरफ्तार, पत्नी-प्रेमी रोड़ा हटाना चाहते थे..!!

बाड़मेर

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को बीच में से हटाने के लिए 5 लाख रुपए की सुपारी किलर को दी। किलर ने एक बार गाड़ी से टक्कर मारकर उछाला था लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी वो उछलकर गाय पर गिर गया। इससे उसकी जान बच गई। दूसरा मर्डर करने की प्लानिंग से पहले ही बालोतरा जिले की जसोल पुलिस ने सुपारी किलर, पत्नी, प्रेमी सहित 5 जनों को गिरफ्तार किया है।

बालोतरा डीएसपी ने बताया कि प्रेमी हनुमानपुरी पुत्र भोपालपुरी निवासी मालिया का वास उम्मेदपुरा बालोतरा, सुपारी किलर अरविंद उर्फ देवा पुत्र अशोक कुमार निवासी हरिजन बसती जसोल, सुरेश कुमार पुत्र राणाराम निवासी अमरपुरा जसोल, अशोक कुमार पुत्र तगाराम निवासी भीलों का गोल मालपुरा आरजीटी हाल अमरपुरा जसोल, कोतल पत्नी सुरेश पुरी निवासी सोलंकियों का वास सिवाना को गिरफ्तार किया है। इनसे फिलहाल पूछताछ जारी है। कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम के हेड कांस्टेबल गोमाराम, कांस्टेबल गणेश, धर्मेद्र कुमार, धन्नाराम, नारायण, मुकेश, जसोल थाने के एएसआई प्रेम

jtvbharat
Author: jtvbharat