हवाई पट्टी के सामने पटवा अकादमी के समीप 15 साल की मनीषा ने बंद कमरे मे लगाई फांसी

रमेश राठौर जोगमाया
नीमच:- शहर के बघाना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पटवा अकादमी की बिल्डिंग के एक मकान में 15 साल की बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उक्त बालिका अपनी मौसी के साथ यहां रह रही थी। आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीषा पिता दिनेश लाल जाति भील उम्र 15 वर्ष निवासी भीलों का खेड़ा जीरन हाल मुकाम पटवा एकेडमी बिल्डिंग नंबर 8 झंझारवाड़ा क्षेत्र में अपनी मौसी के साथ रह रही थी। उसकी मौसी यहां खाना बनाने का काम करती है। बालिका अपनी मौसी के साथ ही यहां रह रही थी। जहां बालिका ने अपने ही दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की सूचना मिलते ही बघाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों के सुपूर्द कर मामला जांच में लिया है।

jtvbharat
Author: jtvbharat