कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में उभयलिंगी कल्याण बोर्ड की बैठक आयोजित

जिला ब्यूरो राजेंद्र योगी

देवास — जिला उभयलिंगी कल्याण बोर्ड की बैठक कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण श्रीमती संगीता यादव, सीएमएचओ डॉ. सरोजनी जेम्‍स बैक, महाप्रबंधक उद्योग श्री मंगल रैकवार, पुलिस, श्रम, खाद्य अन्‍य विभागों के अधिकरी और उभयलिंगी समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

उभयलिंगी कल्याण बोर्ड की बैठक कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने उभयलिंगी समुदाय को दी जाने वाली सभी सुविधाओं को लाभ देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने पुलिस विभाग को निर्देश दिये कि ट्रांसजेंडर प्रो‍टेक्‍शन सेल की स्‍थापना करें, सेल उभयलिंगी समुदाय के हित में कार्य करेगा। बैठक में उभयलिंगी समुदाय द्वारा समाधि स्‍थल हेतु कब्रिस्‍तान के लिए जमीन आवांटन की बात कही, जिसपर कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारियों को जमीन आवांटन संबंधी कार्यवाही के निर्देश दिये।

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि उभयलिंगी समुदाय को आयुष्‍मान कार्ड बनाकर योजना का लाभ दिया जाये, आईडी कार्ड बनाये जाये, खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्रता पर्ची बनाई जाये, संबल योजना, मुख्‍यमंत्री स्‍ट्रीट वेंडर योजना, उज्‍जवला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाये।

jtvbharat
Author: jtvbharat