क्षतिग्रस्त पुल से निकलने को मजबूर बरखेरा ग्राम के लोग- कभी भी हो सकता है हादसा

ग्राम पंचायत करौंदी सिंगौरगढ़ के बरखेरा गांव में 400से500जनसंख्या हैं।ग्रामीणो ने कहा बड़ा पुल बन जाये तो हम लोगो को आवागमन में सुबिधा रहेगी

धनकुमार विश्वकर्मा जिला ब्यूरो चीफ दमोह

दमोह—जिले के तेन्दूखेड़ा जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम पंचायत करौंदी सिंगौरगढ़ के बरखेरा गांव में 20साल पुराना पुल बना हुआ है जो क्षतिग्रस्त और जर्जर हो चुका है। तेजगढ़ मुख्यालय से लगभग 6 किलोमीटर दूर बरखेरा गांव करौंदी सिंगौरगढ़ पंचायत में आता है।जो परासई से होकर बरखेरा गांव तक पहुंच पाते हैं। जहां पर परासई और बरखेरा गांव के बीच से निकली गुरैया नदी पर पुल बना है।जो जर्जर और एव पुल की ऊँचाई बहुत कम है थोड़ी सी बारिश होने से ही पुल डूब जाता है।और लगभग8से 10 घण्टे तक पुल नही खुलता जिससे आवागमन बाधित हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अस्पताल नहीं है परासई या तेजगढ़ या तेंदूखेड़ा नही तो दमोह जाना पड़ता है। अगर कुछ घटना हो जाए तो ग्रामीण पुल डूबने के कारण नही जा पाते।

बरखेरा गांव की जनसंख्या लगभग 400से 500 है।

ग्राम के देवनारायण ठाकुर, सत्येंद्र सिंह ,गिरन सिंह, गोपाल सिंह ,सुरेंद्र सिंह ,मुरारी सिंह, रोहित सिंह ,रूप सिंह ,हल्ले सिंह आदि ने बताया बताया कि बीते 2 दिनों पहले हुई तेज बारिश से पुल में दरार आ गई हैं।और नीचे की मिट्टी भी निकल गई है। जिससे पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।आवागमन चार दिन तक बाधित रहा है।एव ग्रामीणो का कहना है कि शासन प्रशासन से गुहार लगाते हैं कि पुल बन जाए जिससे बच्चों का स्कूल रोज़ाना जाना हो जाये।एव अन्य कार्यो के लिए इसी मार्ग से होकर जाना पड़ता है। एक ही रास्ता है बड़ा पुल बन जाय या फिर इसकी मरम्मत हो जाए तो सहूलियत रहेगी।नहीं तो एक न एक दिन बड़ा हादसा हो सकता है।गुरैया नदी में बहुत तेज बहाव रहता है।हैं।जिससे कई मवेशी भी बह गए हैं।ग्रामीणो बताया कि लगभग सन 2004-05 में मंडी आर ई एस विभाग से सड़क व पुल का निर्माण कार्य हुआ था।लगभग20 बर्ष पहले का पुल हैं।जो पूर्ण रूप से जर्जर हालत खराब खराब हो गई है।

इस संबंध में करौंदी सिंगौरगढ़ पंचायत सचिव कमल नारायण यादव से बात की तो उन्होंने बताया कि मैं,संबंधित अधिकारियों को अवगत करा कर मरम्मत कार्य व नये पुल की बात अधिकारियों के समक्ष पेश करूंगा

इनका कहना है
आपके माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है। कि बरखेरा का पुल जर्जर हैं।में तुरंत ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को जांच के लिए बोलता हूं।जल्दी से जल्दी मरम्मत कार्य कराया जाएगा

अविनाश रावत एस डी एम तेन्दूखेड़ा

jtvbharat
Author: jtvbharat